संक्रमण रोकने प्रशासन ने 1 किमी क्षेत्र को संक्रमित और 1 से 10 किमी क्षेत्र को निगरानी जोन बनाया, सूकरों की आवाजाही पर प्रतिबंध

महासमुंद, 20 अगस्त 2026। महासमुंद जिले के ग्राम छिलपावन में सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पुष्टि हुई है। सूकर पालक के यहां से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से कई प्रतिबंध लागू किए हैं।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेश के अनुसार छिलपावन के आसपास के क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है। गांव से एक किलोमीटर क्षेत्र को संक्रमित जोन और एक से 10 किलोमीटर क्षेत्र को निगरानी जोन घोषित किया गया है।
संक्रमित क्षेत्र से सूकरों और उत्पादों की आवाजाही पर रोक
प्रशासन ने संक्रमित जोन से जीवित सूकरों और सूकर उत्पादों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं निगरानी जोन में सूकरों से संबंधित बाजार और दुकानें बंद रहेंगी।
पशु चिकित्सा विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर सूकरों की जांच, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण से जुड़ी कार्रवाई करेंगी। प्रशासन की ओर से बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।
जरूरत पड़ने पर पशुपालकों को मिलेगा मुआवजा
संक्रमण नियंत्रण के दौरान यदि पशुपालकों के सूकरों या उनके आहार को नष्ट करने की आवश्यकता पड़ती है, तो निर्धारित दर के अनुसार मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं।
अफ्रीकन स्वाइन फीवर इंसानों में नहीं फैलता
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूकरों में होने वाला अत्यधिक संक्रामक वायरस जनित रोग है और यह मनुष्यों में नहीं फैलता।
जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे बीमारी को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी सूकर में बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो इसकी सूचना तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को देने की अपील की गई है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
