खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में औचक निरीक्षण, अवैध उर्वरक-कीटनाशक और जैव उत्प्रेरक जब्त; कई कृषि केंद्रों पर कार्रवाई

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, 20 अगस्त 2026। खरीफ मौसम 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने और उर्वरकों व कीटनाशकों की नियम विरुद्ध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गंडई के दो कृषि केंद्रों में अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने एक अवैध गोदाम को सील कर संदिग्ध कीटनाशक और उर्वरक जब्त किए, जबकि दूसरे कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
हरिओम कृषि केंद्र का अवैध गोदाम सील
बाजार चौक स्थित हरिओम कृषि केंद्र, गंडई के संबंध में जांच के दौरान सामने आया कि विभाग को गुमराह कर धमधा रोड स्थित एक अवैध गोदाम का संचालन किया जा रहा था।
प्रारंभिक जांच के बाद कृषि विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया। गोदाम में मौजूद सभी संदिग्ध कीटनाशकों और उर्वरकों को जब्त कर संबंधित कृषि केंद्र के संचालक नीरज अग्रवाल को सुपुर्द किया गया। मामले में विभाग ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
राघवेन्द्र कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस
इसी निरीक्षण के दौरान राघवेन्द्र कृषि केंद्र में उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद कृषि विभाग ने केंद्र संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना निर्धारित प्रक्रिया के उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री, स्टॉक का उचित संधारण नहीं करना, अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन या निर्धारित मानकों के विपरीत कृषि आदानों का व्यापार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के जैव उत्प्रेरक भी जब्त
कृषि विभाग ने बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कृषि उत्पादों के विक्रय और भंडारण के मामले में तीन अन्य कृषि केंद्र संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
खैरागढ़ विकासखंड के दक्ष एग्रोटेक, रेंगाकठेरा में निरीक्षण के दौरान 250 लीटर अवैध जैव उत्प्रेरक जब्त किया गया। मामले को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
वहीं भंडारणपुर स्थित सूर्याश कृषि केंद्र और परसाही स्थित प्राची कृषि केंद्र में बिना अनुज्ञप्ति जैव उर्वरक की बिक्री पाए जाने पर संबंधित स्टॉक जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने पर जोर
कृषि विभाग ने कहा है कि खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कृषि केंद्रों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।
विभाग ने कृषि आदान विक्रेताओं को नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया है कि अनियमितता मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
