स्टॉक रजिस्टर, मूल्य सूची और निर्धारित प्रोफार्मा में बिल नहीं देने पर कार्रवाई, 5 दिन में जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी

महासमुंद, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में कीटनाशकों के विक्रय एवं भंडारण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि श्री फागूराम कश्यप के नेतृत्व में जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने 24 एवं 25 अगस्त को सरायपाली विकासखंड के विभिन्न कीटनाशक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जे.एम.आर. कृषि केन्द्र मुड़पहार, पुष्पा कृषि सेवा केन्द्र अर्जुण्डा, कृष्णा कृषि सेवा केन्द्र तोरेसिंहा, नरेश कृषि सेवा केन्द्र सागरपाली, पटेल कृषि सेवा केन्द्र सागरपाली, अंकित कृषि पेस्टीसाइड्स मुरमुरी एवं ओम एग्रो बलौदा में अनियमितताएं पाई गईं।
स्टॉक रजिस्टर और मूल्य सूची नहीं मिली
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं किया जाना, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करना तथा किसानों को निर्धारित प्रोफार्मा में बिल उपलब्ध नहीं कराने जैसी अनियमितताएं सामने आईं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सभी फर्मों को कीटनाशी अधिनियम, 1968 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित प्रतिष्ठानों को पांच दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित कृषि केंद्रों के कीटनाशी लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने पर जोर
उप संचालक कृषि श्री फागूराम कश्यप ने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने और कीटनाशकों के विक्रय में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।
उन्होंने कृषि आदान विक्रेताओं को नियमानुसार स्टॉक रजिस्टर संधारित करने, मूल्य सूची प्रदर्शित करने तथा किसानों को निर्धारित प्रारूप में बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण दल में सहायक संचालक कृषि डॉ. परमजीत सिंह कंवर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सरायपाली श्री विवेक पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सरायपाली श्री एल.के. चौहान, कृषि विकास अधिकारी श्री मनोज पटेल एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री भीमेश्वर साहू उपस्थित रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- छत्तीसगढ़ में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

- महासमुंद में कीटनाशक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस

- मोहला में किसानों को शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण, 94 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण

- रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

- रायपुर में बढ़ेगी सड़क कनेक्टिविटी, तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड के विस्तार पर बनी सहमति

