अनियमितता मिलने पर 30 केंद्रों को नोटिस, 5 पर उर्वरक बिक्री प्रतिबंधित; बिना दस्तावेज कीटनाशक बिक्री पर 3 केंद्रों में जब्ती की कार्रवाई

मोहला, 25 अगस्त 2026। खरीफ वर्ष 2026 में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की सुनियोजित कार्ययोजना के तहत जिले के पंजीकृत किसानों को उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया गया है। वर्तमान में जिले की समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को उच्च गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केंद्रों की लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
94 उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक 94 सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। इनमें अनियमितता पाए जाने पर 30 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 5 केंद्रों पर उर्वरक बिक्री प्रतिबंधित की गई है।
21 पौध संरक्षण केंद्रों की भी जांच
इसी प्रकार जिले के 21 पौध संरक्षण औषधि केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 8 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, वैध दस्तावेजों के बिना कीटनाशकों का विक्रय पाए जाने पर 3 केंद्रों में जब्ती एवं बिक्री प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
कृषि रसायनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उर्वरक एवं कीटनाशकों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए संबंधित प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है।
किसानों को नैनो उर्वरक के उपयोग की जानकारी
कृषि विभाग द्वारा मौसम की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग तथा संतुलित एवं समन्वित कृषि पद्धतियों के संबंध में प्रक्षेत्र स्तर पर जानकारी दी जा रही है। विभाग ने किसानों से कृषि रसायनों एवं अन्य कृषि आदानों की खरीदी केवल पंजीकृत संस्थानों एवं अधिकृत विक्रय केंद्रों से करने की अपील की है, ताकि उन्हें उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान मिल सकें।
भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की अपील
विभाग ने किसानों को उपज बढ़ाने के नाम पर किए जाने वाले भ्रामक प्रचार से सावधान रहने तथा अवैध तरीके से कृषि आदानों की खरीदी नहीं करने की सलाह दी है। किसानों से डोर-टू-डोर कृषि आदानों की बिक्री से भी सावधान रहने की अपील की गई है।
क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां पाए जाने पर किसानों से तत्काल संबंधित कृषि विभागीय अधिकारियों को सूचना देने कहा गया है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल (1,089)
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई (570)
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी (504)
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार (499)
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर (473)
ये भी पढ़े…..
- छत्तीसगढ़ में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

- महासमुंद में कीटनाशक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस

- मोहला में किसानों को शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण, 94 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण

- रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

- रायपुर में बढ़ेगी सड़क कनेक्टिविटी, तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड के विस्तार पर बनी सहमति

