Highlight Lines
🔴 मोहला के कुंजंटोला गांव में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन
🔴 वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
🔴 प्रशिक्षित टीम ने सावधानी से चलाया बचाव अभियान
🔴 वन विभाग ने वन्यजीव दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की
मोहला।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला तहसील अंतर्गत ग्राम कुंजंटोला में वन विभाग ने एक दुर्लभ वन्यप्राणी पैंगोलिन का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से संरक्षित वन्यजीव को सुरक्षित बचाया जा सका।

घर में घुसा था पैंगोलिन
जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्राम कुंजंटोला निवासी जयंत कुमार के घर में एक पैंगोलिन घुस आया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे एहतियात के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन और परिक्षेत्र अधिकारी पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम ने पैंगोलिन को सुरक्षित पकड़कर आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। इस अभियान में डिप्टी रेंजर महेंद्र बघेल और शोभित राम यादव की भी अहम भूमिका रही।
वन विभाग ने की अपील
वन विभाग ने कहा कि यह अभियान प्रशिक्षित टीम, त्वरित कार्रवाई और वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील कार्यप्रणाली का उदाहरण है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
