मोहला के डुमरटोला में दर्दनाक हादसा, बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए तालाब में उतरे 45 वर्षीय भुनेश्वर श्रीवास; दो फूल तोड़ने के बाद हुआ हादसा

मोहला। बेटे के लिए कमल का फूल लाने की छोटी-सी इच्छा एक पिता की जान पर भारी पड़ गई। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम डुमरटोला में तालाब से कमल का फूल तोड़ने उतरे 45 वर्षीय भुनेश्वर श्रीवास की डूबने से मौत हो गई।
बताया गया कि तालाब में कमल की जड़ों और गाद में पैर फंसने के कारण भुनेश्वर पानी से बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, वहीं इस दर्दनाक हादसे से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।
बेटे के लिए कमल का फूल लेने पहुंचे थे तालाब
भुनेश्वर श्रीवास मूलतः हालमीटोला के रहने वाले थे और वर्तमान में मोहला में रह रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह डुमरटोला के तालाब पहुंचे थे।
बताया गया कि उनके करीब 15 वर्षीय बेटे ने कमल का फूल लाने की इच्छा जताई थी। बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए भुनेश्वर तालाब में उतर गए।
दो फूल तोड़े, तीसरा फूल लेने के दौरान फंसा पैर
तालाब में उतरने के बाद भुनेश्वर ने दो कमल के फूल तोड़ लिए। इसके बाद वह तीसरा फूल तोड़ने के लिए कुछ आगे बढ़े।
इसी दौरान तालाब में मौजूद कमल की जड़ों और गाद में उनका पैर फंस गया। उन्होंने पानी से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन पैर फंस जाने के कारण वह सफल नहीं हो सके और देखते ही देखते पानी में डूब गए।
हादसे की खबर से परिवार में मचा मातम
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
जिस बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए भुनेश्वर तालाब में कमल का फूल लेने उतरे थे, उसी दौरान उनकी जान चली गई। घटना ने ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया।
पुलिस ने शव बरामद कर शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।
इसे भी पढ़े…..
जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती को झांसी बुलाने का आरोप, रेलवे क्वार्टर में दुष्कर्म की शिकायत; IG के आदेश पर FIR
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज, भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

- Today Raigarh News: नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, 5 परिवार फिर से हुए एकजुट

- Today Raigarh News: कोसमनारा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबाधाम के पास शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण

- Today Raigarh News: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

- Today Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी झारसुगुड़ा से गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
