सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बलौदाबाजार-सारंगढ़ फोरलेन को भी मंजूरी

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की सड़क और यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश की प्रमुख सड़क एवं औद्योगिक संपर्क परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णयों पर सहमति बनी।
बैठक में तेलीबांधा-जोरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के विस्तार पर सहमति दी गई। इसे वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड की दिशा में करीब 300 से 500 मीटर तक आगे बढ़ाने का प्रस्ताव है। इस विस्तार से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
बलौदाबाजार से सारंगढ़ तक फोरलेन में शामिल होगा हिस्सा
बैठक में रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130-बी के फोरलेन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण स्वीकृति दी गई। इसमें बलौदाबाजार से सारंगढ़ तक के हिस्से को शामिल करने पर सहमति बनी है। इससे इस क्षेत्र में सड़क संपर्क और यातायात सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ होगा।
रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग समेत कई परियोजनाओं पर चर्चा
केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बैठक में रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग सहित छत्तीसगढ़ की विभिन्न सड़क परियोजनाओं और औद्योगिक संपर्क से जुड़ी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करने और प्रमुख शहरों तथा औद्योगिक क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत करने पर जोर दिया गया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की सड़क और यातायात व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की और प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक सड़क परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- छत्तीसगढ़ में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

- महासमुंद में कीटनाशक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस

- मोहला में किसानों को शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण, 94 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण

- रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

- रायपुर में बढ़ेगी सड़क कनेक्टिविटी, तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड के विस्तार पर बनी सहमति

