चंदाई के पास आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम चंदाई के पास सोमवार तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां आमने-सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल सारंगढ़ की ओर से बिलासपुर मार्ग की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक बिलासपुर की ओर से सारंगढ़ की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
ग्रामीणों ने पहुंचकर की मदद
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक घायल युवक बड़ेगंतुली और दूसरा रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।
हादसे की वजह की जांच जारी
फिलहाल दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़े…..
एक्सीडेंट का CCTV कैमरे में कैद, एक्सक्लूसिव वीडियो: कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती; मौके पर मौत
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर

2 thoughts on “सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग पर भीषण हादसा, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल”