गांधारी से बिग बॉस 20 तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिल का भरपूर डोज

OTT Releases 31 August-6 September 2026: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। गांधारी, बिग बॉस 20, द जेंटलमेन सीजन 2, कोरियन कनकराजू और द कोर्ट जैसी फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं। अगर आप OTT पर नई फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है।
बिग बॉस सीजन 20

कहां देखें: JioHotstar
रिलीज डेट: 6 सितंबर 2026
सलमान खान के होस्ट वाला लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 20 अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो में नए कंटेस्टेंट्स, टास्क, विवाद और अलग-अलग गेम डायनामिक्स देखने को मिलेंगे।
गांधारी

कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 3 सितंबर 2026
तापसी पन्नू स्टारर गांधारी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे देखने में परेशानी होती है और वह अपनी किडनैप बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
द जेंटलमेन सीजन 2

कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 3 सितंबर 2026
गाय रिची की चर्चित एक्शन-कॉमेडी सीरीज द जेंटलमेन का दूसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज होगा। इसमें एडी हॉर्निमैन और सूजी ग्लास की कहानी आगे बढ़ेगी। क्राइम, कॉमेडी और एक्शन का मिश्रण दर्शकों को देखने को मिलेगा।
कोरियन कनकराजू

कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 4 सितंबर 2026
यह तेलुगु हॉरर-कॉमेडी और एक्शन फिल्म ग्रामीण आंध्र प्रदेश की संस्कृति को कोरियन सुपरनैचुरल एलिमेंट्स के साथ जोड़ती है। फिल्म में वरुण तेज और रितिका नायक मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
द कोर्ट

कहां देखें: JioHotstar
रिलीज डेट: 4 सितंबर 2026
तमिल वेब सीरीज द कोर्ट एक युवा वकील याज़िनी की कहानी है। हकलाने की समस्या के बावजूद वह एक चुनौतीपूर्ण कोर्टरूम केस में शामिल होती है, जहां उसे अपने ही पिता के खिलाफ खड़ा होना पड़ता है। सीरीज में इमोशन और कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा।
इस तरह 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच OTT पर अलग-अलग जॉनर की कई नई रिलीज दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। एक्शन, हॉरर-कॉमेडी, क्राइम, कोर्टरूम ड्रामा और रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते कई विकल्प मौजूद हैं।
इसे भी पढ़े…..
एक्सीडेंट का CCTV कैमरे में कैद, एक्सक्लूसिव वीडियो: कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती; मौके पर मौत
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
