पहले दिन 100 करोड़ पार करने वाली फिल्म की रफ्तार चौथे दिन हुई धीमी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ के पार

नई दिल्ली। यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली।
मिली-जुली प्रतिक्रिया और आलोचनाओं के बीच फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। अब चौथे दिन यानी शनिवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
चौथे दिन कितना रहा कलेक्शन?
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने चौथे दिन करीब 24.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें हिंदी वर्जन से 15.50 करोड़, कन्नड़ से 6.60 करोड़, तेलुगु से 1.50 करोड़, तमिल से 75 लाख और मलयालम से करीब 15 लाख रुपये की कमाई हुई।
चार दिनों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 190.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 227.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
वर्ल्डवाइड 250 करोड़ के पार
विदेशी बाजार में ‘टॉक्सिक’ का प्रदर्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस के मुकाबले मजबूत बना हुआ है। चौथे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 4 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इंटरनेशनल कलेक्शन करीब 27.25 करोड़ रुपये हो गया।
चार दिनों में फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 254.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अब फिल्म के लिए वीकेंड का प्रदर्शन काफी अहम माना जा रहा है।
4 साल बाद यश की वापसी
‘टॉक्सिक’ के जरिए यश ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उन्हें आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में देखा गया था। फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में हैं।
इसे भी पढ़े…..
एक्सीडेंट का CCTV कैमरे में कैद, एक्सक्लूसिव वीडियो: कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती; मौके पर मौत
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त
- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार
- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन
- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
