बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए 3 जुलाई से 17 नवंबर 2026 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन के अप एवं डाउन लाइन पर टीआरटी मशीनों से ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेगा।

रेलवे के अनुसार, यह मेगा ब्लॉक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को लिया जाएगा। ट्रैक सुधार कार्य पूरा होने के बाद रेल संरक्षा और मजबूत होगी तथा यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।
मेगा ब्लॉक के कारण हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस और टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस सहित कुल पांच ट्रेनों का संचालन विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचने की अपील की है।
🔴 रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
🔴 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस – 2 जुलाई से 12 नवंबर तक निर्धारित तिथियों में रद्द
🔴 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस – 5 जुलाई से 15 नवंबर तक निर्धारित तिथियों में रद्द
🔴 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – 3 जुलाई से 17 नवंबर तक कई तिथियों में रद्द
