Highlight Lines
🔴 अयोध्या राम मंदिर चोरी के विरोध में श्रद्धा पदयात्रा
🔴 11 जुलाई को तिलक नगर हनुमान मंदिर से होगी शुरुआत
🔴 मां महामाया मंदिर तक निकाली जाएगी पदयात्रा
🔴 श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील
बिलासपुर। श्रीराम श्रद्धा पदयात्रा का आयोजन 11 जुलाई को बिलासपुर में किया जाएगा। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध और भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के उद्देश्य से यह पदयात्रा तिलक नगर हनुमान मंदिर से दोपहर 3 बजे शुरू होकर मां महामाया मंदिर तक निकाली जाएगी।

आयोजकों के अनुसार श्रीराम श्रद्धा पदयात्रा पूरी तरह श्रद्धा, आस्था और जनभावनाओं को समर्पित होगी। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा प्रकट करना और अयोध्या में हुई चोरी के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करना है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी विजय केशरवानी ने जिले के श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं, मातृशक्ति और नागरिकों से श्रीराम श्रद्धा पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पदयात्रा जिस-जिस मार्ग से गुजरेगी, वहां के श्रद्धालु भी अपने-अपने क्षेत्रों से इसमें शामिल होकर मां महामाया मंदिर तक यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीयों की आस्था के केंद्र हैं और उनकी जन्मभूमि की गरिमा तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
