Highlight Lines
🔴 बर्थडे पार्टी के बाद हुआ खूनी विवाद
🔴 कैंपर से युवक को कुचलकर की गई हत्या
🔴 फरार आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
🔴 हत्या में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर जब्त
कोरबा। कोरबा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद में युवक को बोलेरो कैंपर से कुचलकर हत्या करने वाले फरार आरोपी तुषार ढांडा को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई की रात थाना दीपका क्षेत्र के कुछ युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान कोरबा हत्याकांड की शुरुआत एक मामूली विवाद से हुई, जो बाद में खूनी वारदात में बदल गई।
रिसोर्ट से बाहर निकलने के बाद आरोपी तुषार ढांडा ने गुस्से में बोलेरो कैंपर युवक उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल उज्ज्वल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार तलाश के बाद कोरबा हत्याकांड के आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
