Highlight Lines
🔴 नेहरू नगर स्थित कारोबारी के घर में बड़ी चोरी की वारदात
🔴 मकान मालिक दंपत्ति तीर्थ यात्रा पर गए थे, सूना घर बना निशाना
🔴 प्रारंभिक अनुमान में करीब 5 करोड़ की चोरी की आशंका
🔴 पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी, जांच जारी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में चोरों ने एक कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी में करीब 5 करोड़ रुपये के नगदी, जेवरात, रत्न और अन्य कीमती सामान ले जाने की आशंका जताई जा रही है।

तीर्थ यात्रा पर गया था दंपत्ति
जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर मुख्य मार्ग निवासी कारोबारी रजनीश सेठ और उनकी पत्नी तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान में प्रवेश कर घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
मालिक के लौटने पर होगा वास्तविक नुकसान का खुलासा
पुलिस के अनुसार, फिलहाल चोरी की रकम का प्रारंभिक अनुमान करीब 5 करोड़ रुपये लगाया जा रहा है। हालांकि, नगदी, सोने-चांदी के जेवर, रत्न और अन्य कीमती सामान का वास्तविक मूल्य मकान मालिक दंपत्ति के लौटने और सूची तैयार होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
