Highlight Lines
🔴 छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी कर पीएम मोदी ने जताई चिंता
🔴 बोले- पेपर लीक कोई मामूली घटना नहीं, लाखों परिवार प्रभावित हुए
🔴 दोषियों की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी
🔴 कैबिनेट में होगी चर्चा, जल्द संसद में लाया जाएगा विधेयक
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है, बल्कि यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है।

‘लाखों छात्रों के साथ अन्याय हुआ’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक की घटना से लाखों छात्र और उनके माता-पिता मानसिक रूप से प्रभावित हुए हैं। सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
दोषी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून की तैयारी
पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों ने इसके लिए मसौदा तैयार कर भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक में फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था के साथ-साथ पेपर लीक के दोषियों के लिए कठोर सजा का भी प्रावधान किया गया है।
कैबिनेट में होगी चर्चा, जल्द संसद में आएगा बिल
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मसौदे पर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी और सरकार जल्द से जल्द इस विधेयक को संसद में पारित कराने का प्रयास करेगी, ताकि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके।
