गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे पर मिला मरीज का शव
🔴 55 वर्षीय मरीज नारद लहरे का बाथरूम के बाहर फांसी के फंदे से लटका मिला शव
🔴 मृतक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भिखामपुरा गांव का रहने वाला था
🔴 पीलिया से ग्रसित मरीज दो दिन पहले इलाज के लिए अस्पताल में हुआ था भर्ती
🔴 सुबह करीब 5 बजे घटना की जानकारी सामने आई
🔴 मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर आज सुबह एक मरीज का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नारद लहरे के रूप में हुई है, जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भिखामपुरा गांव का निवासी था।

दो दिन पहले इलाज के लिए हुआ था भर्ती
जानकारी के अनुसार नारद लहरे पीलिया से ग्रसित था और परसों दोपहर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुआ था। आज सुबह करीब 5 बजे उसने अस्पताल परिसर में अपनी फूल पैंट से फांसी लगा ली।
बाथरूम के बाहर फंदे पर मिला शव
सुबह मरीज का शव गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही अस्पताल परिसर में मौजूद परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
