केलो डेम के गेट खुलने से बेलादुला रपटा, कयाघाट और चक्रपथ पर बढ़ा पानी, प्रशासन-पुलिस की टीमों ने संभाली यातायात व्यवस्था

रायगढ़, 25 अगस्त 2026। गत दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण केलो डेम के गेट खोले गए हैं। इसके चलते शहर के कुछ प्रमुख मार्गों एवं पुलों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हुई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए एसडीआरएफ एवं जिला पुलिस की टीमों को मौके पर तैनात किया गया।
इन मार्गों पर प्रभावित हुआ आवागमन
सर्किट हाउस से चक्रधरनगर जाने वाले मार्ग पर बेलादुला रपटा पुल, जूटमिल से चक्रधरनगर की ओर आने वाले मार्ग पर कयाघाट पुल तथा चक्रपथ पर पानी भरने के कारण आवागमन अवरुद्ध हुआ। इन मार्गों के प्रभावित होने से चक्रधरनगर रेलवे फाटक एवं पंजरी प्लांट केलो पुल पर यातायात का दबाव बढ़ गया।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं रायगढ़ पुलिस द्वारा एसडीआरएफ, थाना यातायात, थाना चक्रधरनगर, थाना जूटमिल एवं रिजर्व पुलिस लाइन के पुलिस बल को यातायात व्यवस्था में लगाया गया। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात रहकर यातायात को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करती रहीं।
दोपहर 3 बजे के बाद यातायात हुआ सामान्य

पुलिस एवं प्रशासन के सतत प्रयासों से दोपहर 3:00 बजे के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। जलस्तर कम होने के साथ स्थिति के और बेहतर होने की संभावना है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा केलो नदी और प्रभावित मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
रायगढ़ पुलिस की आमजन से अपील
रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें और यातायात के दौरान संयम एवं धैर्य बनाए रखें। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करें तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
चक्रधरनगर से शहर की ओर जाने वाले नागरिक फिलहाल वैकल्पिक मार्ग के रूप में बोदाटिकरा मार्ग का भी उपयोग कर सकते हैं।
रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक चक्रपथ रहेगा बंद
रायगढ़ पुलिस के अनुसार, रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक चक्रपथ मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान नागरिक इस मार्ग पर वाहन लेकर न जाएं और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
जिला प्रशासन एवं रायगढ़ पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा जलस्तर और यातायात की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- रायगढ़ की 2.94 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, खातों में पहुंचे 27 करोड़ रुपये

- रायगढ़ में पीएम राहत योजना को लेकर बैठक, सड़क हादसे के हर मामले को TMS पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

- रायगढ़ में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ, 27 हजार से अधिक महिलाओं को मिली सहायता

- बिलासपुर समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम

- अंबिकापुर में लिव-इन पार्टनर की गला कटने से मौत, युवती ने भी काटा अपना गला

