नवा रायपुर में सादगी के साथ अपनों के बीच नजर आए वित्त मंत्री, बोले- अपनी माटी और संस्कृति से जुड़ाव ही छत्तीसगढ़ की असली पहचान

नवा रायपुर में विकास और आधुनिकता के बीच छत्तीसगढ़ की मिट्टी, संस्कृति और अपनेपन की खूबसूरत झलक देखने को मिली। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सेक्टर-22 स्थित चंदूलाल चंद्राकर चौक के पास अम्मा की रसोई में जमीन पर बैठकर अपनों के साथ देसी भोजन का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बिल्कुल घरेलू अंदाज में भोजन किया और लोगों के साथ आत्मीय बातचीत करते नजर आए।
अम्मा की रसोई में मंत्री श्री चौधरी ने बिना किसी औपचारिकता के जमीन पर बैठकर पारंपरिक देसी व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान माहौल पूरी तरह सहज और पारिवारिक नजर आया। उन्होंने लोगों के साथ हंसी-ठिठोली की और आत्मीयता से बातचीत भी की।
अपनी माटी और संस्कृति से जुड़े रहने का दिया संदेश
देसी व्यंजनों का स्वाद लेते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि छोटी-छोटी जगहों पर जमीन पर बैठकर हाथ से खाना, चटखारे लेना और अपनों के साथ खुशियां बांटना हमारी संस्कृति की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और विकास के साथ अपनी जड़ों, माटी और परंपराओं से जुड़े रहना भी बेहद जरूरी है।
मंत्री का यह सहज अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। नवा रायपुर जैसे आधुनिक शहर के बीच जमीन पर बैठकर देसी भोजन का आनंद लेते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि विकास की ऊंचाइयों के साथ अपनी संस्कृति और अपनेपन को भी संजोकर रखना चाहिए।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति और अपनत्व की दिखी झलक
अम्मा की रसोई में भोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी जीवनशैली की सहजता और आत्मीयता नजर आई। देसी स्वाद, अपनों का साथ और जमीन पर बैठकर भोजन करने की परंपरा ने पूरे माहौल को खास बना दिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव भी उपस्थित रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़े…..
- अंबिकापुर में लिव-इन पार्टनर की गला कटने से मौत, युवती ने भी काटा अपना गला
- उरला में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत
- स्कूलों में पढ़ाई की निगरानी होगी सख्त, हर महीने होगी समीक्षा; 5 हजार शिक्षकों की भर्ती के निर्देश
- रायगढ़ में पत्नी की हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार; शव जलाकर हड्डियां जमीन में दबाईं
- छत्तीसगढ़ में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
