तीजा-पोरा कार्यक्रम में पूर्व CM भूपेश बघेल ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता; ढाल दास बोले- पार्टी मौका देगी तो मुंगेली से लड़ूंगा चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक परिवार को लेकर नया सियासी घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा सरकार के कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के बेटे ढाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राजधानी में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासतौर पर उनका राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से होना इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण बना रहा है।
कांग्रेस में आते ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
कांग्रेस में शामिल होने के बाद ढाल दास ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी इच्छा भी जाहिर की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के कामकाज को जानती है।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उन्हें जिस सीट से चुनाव मैदान में उतारेगी, वह वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
पिता और भाई से चर्चा के बाद लिया फैसला
ढाल दास के मुताबिक, कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने अपने पिता गुरु बालदास साहेब और भाई खुशवंत साहेब से इस संबंध में चर्चा की थी।
उन्होंने दावा किया कि दोनों ने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अपनी सहमति दी थी। परिवार के भीतर चर्चा के बाद ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेने का फैसला किया।
मंत्री खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं, ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने पर मंत्री खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तोड़ने की राजनीति करती है।
खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस धर्म, समाज और परिवार को बांटने की कितनी भी कोशिश कर ले, वह इसमें सफल नहीं होगी।
गुरु बालदास के चार बेटे
सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का परिवार बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से जुड़ा हुआ है। गुरु बालदास के चार बेटे ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास हैं। उनकी एक बेटी भी है।
ढाल दास गुरु बालदास के सबसे बड़े बेटे हैं। ऐसे में उनका कांग्रेस में शामिल होना राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से चर्चा का विषय बन गया है।
इसे भी पढ़े…..
Today Rashifal 12 सितंबर 2026: इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन और करियर में मिलेंगे नए मौके!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Dhamtari News: धमतरी की तीन बेटियों ने रचा इतिहास, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से फॉक्सकॉन बेंगलुरु में नौकरी; ₹20 हजार CTC

- Today Chhattisgarh News: कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा दाखिले का मौका

- Today Chhattisgarh News: तीजा से पहले रेलवे का बड़ा झटका, 13-14 सितंबर को 10 लोकल ट्रेनें रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

- Today Bilaspur News: बिलासपुर में शाम को फिर बरसे बादल, 6.8 मिमी बारिश; दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

- Today Chhattisgarh News: मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, मुंगेली से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
