दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम को हुई बारिश से बदला मौसम; प्रदेश में 5% बारिश की कमी, दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा के संकेत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिलासपुर में शाम के समय 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शहर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ऊपर रहा।
रात में भी आसमान पर बिजली चमकती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, तटीय दक्षिण ओडिशा तथा उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं उत्तर राजस्थान से इस मौसम प्रणाली तक छत्तीसगढ़ होते हुए करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक द्रोणिका बनी हुई है।
इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं।
पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय मानसून द्रोणिका
मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, चूरू, शिवपुरी, दमोह और बिलासपुर से होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच रही है। इसके बाद यह पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशा में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।
इसके अलावा उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ भी मौजूद है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से बिलासपुर में शुक्रवार को बारिश हुई और आने वाले समय में भी वर्षा की गतिविधि बने रहने की संभावना है।
प्रदेश में सामान्य से 5% कम बारिश
छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 974.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा का आंकड़ा 1030.8 मिमी है। इस तरह प्रदेश में बारिश सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम है।
हालांकि अलग-अलग जिलों में बारिश की स्थिति काफी अलग है। बलरामपुर में अब तक 1474.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 66 प्रतिशत अधिक है। वहीं बीजापुर में 1254.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य के आसपास है।
बिलासपुर में अब तक 951.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 949.8 मिमी है। यानी बिलासपुर में बारिश लगभग सामान्य स्थिति में है।
12 सितंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
इस दौरान एक-दो स्थानों पर वज्रपात और भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ को भारी बारिश का प्रमुख क्षेत्र बताया गया है।
बस्तर संभाग के साथ-साथ रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भी एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जिलों में बारिश का असमान वितरण
प्रदेश में मानसून की स्थिति सभी जिलों में एक जैसी नहीं है। कुछ जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है, जबकि कुछ क्षेत्र अभी भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं।
बेमेतरा में सामान्य से 42 प्रतिशत, सरगुजा में 39 प्रतिशत, कांकेर में 36 प्रतिशत और जशपुर में 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। सरगुजा में 645.6 मिमी बारिश के मुकाबले सामान्य वर्षा 1060.5 मिमी है।
इसके विपरीत महासमुंद में 14 प्रतिशत, गरियाबंद में 13 प्रतिशत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 32 प्रतिशत और मुंगेली में 24 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
इससे साफ है कि प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश का वितरण काफी असमान बना हुआ है।
इसे भी पढ़े…..
Today Rashifal 12 सितंबर 2026: इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन और करियर में मिलेंगे नए मौके!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Dhamtari News: धमतरी की तीन बेटियों ने रचा इतिहास, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से फॉक्सकॉन बेंगलुरु में नौकरी; ₹20 हजार CTC

- Today Chhattisgarh News: कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा दाखिले का मौका

- Today Chhattisgarh News: तीजा से पहले रेलवे का बड़ा झटका, 13-14 सितंबर को 10 लोकल ट्रेनें रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

- Today Bilaspur News: बिलासपुर में शाम को फिर बरसे बादल, 6.8 मिमी बारिश; दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

- Today Chhattisgarh News: मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, मुंगेली से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
