बिलासपुर के घुटकू गांव की घटना, गंभीर रूप से झुलसी मासूम ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच में जुटी

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटकू गांव में पारिवारिक विवाद के बीच दो वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची के गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान घुटकू निवासी नितिन कुमार लोनिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और आपसी संबंधों को लेकर तनाव की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां अंकिता अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ कुछ दिनों पहले घर से चली गई थी। इस संबंध में परिजनों ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
इसे भी पढ़े…..
आज का राशिफल 10 सितंबर 2026: आज खुल सकता है किस्मत का दरवाजा, इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
घर लौटने के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और आरोपित के घर लौटने के बाद परिवार में विवाद की स्थिति बन गई। मंगलवार को आरोपित और उसके बड़े भाई के बीच कहासुनी हुई। बाद में महिला के साथ भी विवाद होने की जानकारी मिली।
विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसी दौरान बच्ची के गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्काल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान हुई मौत
अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसने देर रात दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू की।
हत्या का मामला दर्ज, आरोपित गिरफ्तार
कोनी थाना पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपित नितिन कुमार लोनिया के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज, भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

- Today Raigarh News: नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, 5 परिवार फिर से हुए एकजुट

- Today Raigarh News: कोसमनारा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबाधाम के पास शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण

- Today Raigarh News: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

- Today Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी झारसुगुड़ा से गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
