bilaspur-jewelry-cleaning-fraud-gold-theft
मंगला की दीनदयाल कॉलोनी में दो युवकों ने पहले स्टील-पीतल के बर्तन और चांदी की पायल चमकाकर दिखाया, फिर सोने के जेवर लेकर हुए फरार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में शुक्रवार सुबह जेवर चमकाने के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पहले स्टील और पीतल के बर्तन चमकाकर महिला का भरोसा जीता। इसके बाद चांदी की पायल साफ करके दिखाने के बाद सोने के जेवर चमकाने का झांसा दिया और करीब दो तोले के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए।
महिला स्मृति तिवारी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले बर्तन चमकाकर बनाया भरोसा
स्मृति तिवारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने जले हुए स्टील के बर्तन को चमकाने की बात कही। महिला ने उन्हें एक स्टील का बर्तन दिया, जिसे युवकों ने चमकाकर वापस कर दिया।
इसके बाद युवकों ने पीतल का बर्तन मांगा। उसे भी चमकाकर वापस करने के बाद दोनों ने महिला की सास से चांदी की पायल ली और उसे भी साफ करके वापस कर दिया।
लगातार बर्तन और चांदी की पायल चमकाकर दिखाने के बाद महिला को उन पर भरोसा हो गया।
सोने के जेवर साफ करने का दिया झांसा
भरोसा कायम होने के बाद दोनों युवकों ने महिला से सोने के जेवर चमकाने के लिए देने को कहा। उनकी बातों में आकर स्मृति तिवारी ने अपनी सोने की चेन और बाली उन्हें दे दी।
युवकों ने महिला के सामने ही एक बर्तन में पाउडर डालकर उसमें सोने के जेवर रखने का नाटक किया। इसके बाद बर्तन को गर्म करने की बात कहते हुए सफाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।
बर्तन में हाथ डालते ही खुल गया ठगी का राज
इसी दौरान महिला को युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ। उसने बर्तन में हाथ डालकर देखा तो उसमें सोने के जेवर मौजूद नहीं थे।
महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाने का प्रयास किया। खुद को फंसता देख दोनों युवक मौके से भाग निकले।
बताया गया कि दोनों युवक बाइक से आए थे। भागने की जल्दबाजी में वे अपने चप्पल-जूते तक मौके पर छोड़ गए।
CCTV से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब मौके से मिले सामान और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और बाइक की पहचान के लिए भी आसपास की फुटेज खंगाल रही है।
इस तरीके से भरोसा जीतते हैं ठग
जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी अक्सर पहले कम कीमत वाली वस्तुओं को चमकाकर लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करते हैं। भरोसा बनने के बाद सोने-चांदी के कीमती आभूषण साफ करने के बहाने उन्हें अपने कब्जे में लेकर फरार हो जाते हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों को घर या दुकान पर सोने-चांदी के आभूषण साफ करने के लिए न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
इसे भी पढ़े…..
जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती को झांसी बुलाने का आरोप, रेलवे क्वार्टर में दुष्कर्म की शिकायत; IG के आदेश पर FIR
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज, भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

- Today Raigarh News: नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, 5 परिवार फिर से हुए एकजुट

- Today Raigarh News: कोसमनारा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबाधाम के पास शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण

- Today Raigarh News: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

- Today Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी झारसुगुड़ा से गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
