बोड़ला विकासखंड के ग्राम छुई में ग्रामीणों से सीधा संवाद, 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार; 35 और स्कूलों में स्मार्ट क्लास की तैयारी

बलरामपुर। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम छुई में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों और समस्याओं को आत्मीयता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए गांव में उपलब्ध सुविधाओं, विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के विकास की सही दिशा ग्रामीणों की जरूरतों और सुझावों से ही तय होती है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
इसी दौरान उन्होंने ग्राम छुई में नवीन पंचायत भवन और मिडिल स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की।
ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से गांव में जरूरी सुविधाओं तथा विकास कार्यों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास का सीधा असर ग्रामीणों के जीवन में दिखाई दे।
50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास, 35 और में होगी शुरुआत
उप मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि बच्चे प्रदेश और देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी बेहतर शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार किए जा चुके हैं, जबकि 35 और स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित किए जाएंगे।
दो-तरफा संवाद की सुविधा के जरिए एक स्थान से कई स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों की कक्षाओं के साथ आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर मार्गदर्शन भी मिल सकेगा।
NEET और JEE की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन
स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल स्कूल स्तर की पढ़ाई तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञान और गणित जैसे विषयों को सरल तथा रुचिकर तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकें।
‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के तहत बालिकाओं को सुविधाएं
उप मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी स्कूलों में बालिकाओं के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
जिन स्कूलों में बालिका शौचालय उपलब्ध नहीं हैं, वहां शौचालय निर्माण की स्वीकृति देने की बात कही गई। इसका उद्देश्य स्कूलों में छात्राओं के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।
गांवों में मुक्तिधाम शेड निर्माण के निर्देश
ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में मुक्तिधाम की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां मुक्तिधाम शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं।
इससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
पीएम आवास हितग्राहियों के घर पहुंचकर की मुलाकात
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम छूही में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने श्रीमती रंभा हठीले और श्री होमित हठीले से आवास निर्माण तथा योजना से मिले लाभ के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने हितग्राहियों से यह भी जाना कि उन्हें आवास निर्माण के दौरान किस तरह की सुविधाएं मिलीं और योजना का उनके परिवार के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का तथा सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।
17 सितंबर को हर घर जलाएं ‘आशीर्वाद का दिया’
उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक घर के बाहर दीप जलाकर उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया जाए। उन्होंने इसे देश के विकास और सेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर बताया।
उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला विजय पाटिल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, संतोष पटेल, मनीराम साहू, भुनेश्वर चंद्राकर, रामकिंकर वर्मा, खिलेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े…..
छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप; हालत गंभीर
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- राजा चक्रधर सिंह का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

- Today India News: दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई जांच

- Today Katihar News: कटिहार स्टेशन पर 4 म्यांमार मूल के विदेशी नागरिक पकड़े गए, एक गिरफ्तार; 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल

- Today Ambikapur News: वायरल वीडियो पर CM साय का बड़ा एक्शन, खरसिया चौक की सड़क तुरंत सुधारने के निर्देश

- Today Raigarh News: आज से शुरू होगा 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह, पद्मश्री उषा बारले की पंडवानी से सजेगी पहली शाम

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
