तीन सिस्टम सक्रिय, 15 अगस्त तक झमाझम बारिश के आसार

जांजगीर-चांपा। जिले में पिछले कुछ दिनों से बनी मानसून ब्रेक की स्थिति अब खत्म हो गई है। बंगाल की खाड़ी तक मानसूनी सिस्टम के पहुंचने के बाद जिले में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
गुरुवार को दोपहर बाद जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 15 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार
- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा
- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय क्षेत्रों के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा में चक्रीय परिसंचरण भी सक्रिय है। अगले कुछ घंटों में यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 14 और 15 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
तीन सिस्टम सक्रिय, बढ़ेगी बारिश
मौसम में बदलाव के पीछे एक साथ तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने का असर बताया जा रहा है। गुरुवार को इसका असर जिले में दिखाई भी दिया और दोपहर के बाद रुक-रुककर बारिश हुई।
बारिश होने से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी, वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रही खेती को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। किसान बारिश की कमी को लेकर चिंतित थे।
स्वतंत्रता दिवस पर भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जिले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों पर भी बारिश का असर पड़ सकता है।
हालांकि, बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आ सकती है। खेतों में नमी बढ़ने से मुरझा रही फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
मानसून ब्रेक से बढ़ गई थी गर्मी
गौरतलब है कि आषाढ़ के दौरान जिले में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन सावन के अंतिम दौर में अचानक मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई। बारिश थमने के बाद उमस और गर्मी बढ़ गई थी।
पिछले कुछ दिनों से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। अब मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही किसानों को भी अच्छी बारिश का इंतजार है।
