कोलकाता हाई कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट पर रायपुर पहुंची थी कोलकाता पुलिस, खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित आवास से कारोबारी की तलाश जारी

रायपुर। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी के मामले में रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची। कोलकाता हाई कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम खम्हारडीह थाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही थी। इसी दौरान कारोबारी को पुलिस के आने की भनक लग गई और वह फरार हो गया। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
महेंद्र गोयनका मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित कचना के आनंदम वर्ल्ड सिटी में रह रहे थे। उनका कारोबार माइनिंग, मिनरल्स, इस्पात, जेम्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसके अलावा वह कई अन्य कंपनियों में निदेशक और साझेदार भी हैं।
जाली दस्तावेजों से शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप
यह मामला यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कथित अवैध कब्जे से संबंधित है। कोलकाता के बोबाजार थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, महेंद्र गोयनका और उनके सहयोगियों पर जाली दस्तावेजों, फर्जी हस्ताक्षरों और कंपनी की नकली मुहरों का इस्तेमाल कर शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की साजिश का भी आरोप है। शिकायतकर्ता एडमिट विनट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गोपाल कुमार यादव के मुताबिक, उनकी कंपनी के पास व्यू टेक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के पांच हजार शेयर थे। ये शेयर 4 फरवरी 2018 को विधिवत उनकी कंपनी के नाम दर्ज किए गए थे।
आरोप है कि बाद में संशोधित वार्षिक रिटर्न में इन शेयरों को महेंद्र गोयनका एंड संस के नाम पर दिखा दिया गया। इसी कथित हेराफेरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इस मामले में 30 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के बोबाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें महेंद्र गोयनका समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस धोखाधड़ी और जालसाजी सहित संबंधित धाराओं के तहत मामले की जांच कर रही है।
कोलकाता हाई कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस रायपुर पहुंची थी, लेकिन कारोबारी के फरार होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें :- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता
रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

