मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, नई फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों के विकास पर मंथन; स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने, पर्यटन स्थलों के विकास और राज्य की फिल्म नीति को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। सरकार का उद्देश्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं के सामने आकर्षक विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है।
प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा
बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग के लिए प्राकृतिक और सिनेमैटिक दृश्यों की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के अनछुए प्राकृतिक स्थल, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध पर्यटन केंद्र फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर सकते हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में फिल्म शूटिंग के लिहाज से उपयुक्त नए स्थानों की पहचान की जाए। इन स्थलों को विकसित करने और फिल्म निर्माताओं के बीच उनका प्रचार-प्रसार करने की दिशा में तेजी से काम किया जाए।
फिल्म नीति में बदलाव और चित्रोत्पला फिल्म सिटी पर चर्चा
बैठक में छत्तीसगढ़ की मौजूदा फिल्म नीति को अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित चित्रोत्पला फिल्म सिटी के प्रस्ताव और उसे धरातल पर उतारने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
सरकार का प्रयास है कि फिल्म निर्माताओं के लिए शूटिंग से जुड़ी प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाई जाएं। इससे अधिक से अधिक प्रोडक्शन हाउस छत्तीसगढ़ में फिल्म, वेब सीरीज और अन्य दृश्य-श्रव्य परियोजनाओं की शूटिंग के लिए आकर्षित हो सकेंगे।
स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण गतिविधियां बढ़ने से पर्यटन के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को काम मिलेगा। इसके अलावा होटल उद्योग और पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसायों को भी लाभ पहुंचने की संभावना है।
फिल्मों और अन्य परियोजनाओं की शूटिंग से प्रदेश के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है। इससे छत्तीसगढ़ में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।
फूड प्रोसेसिंग और निफ्टेम के प्रस्तावित भ्रमण पर भी चर्चा
बैठक में फिल्म और पर्यटन के अलावा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इसमें निफ्टेम (NIFTEM) के प्रस्तावित भ्रमण तथा फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में तकनीकी सुविधाओं और प्रशिक्षण के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु शामिल रहे।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
उच्चस्तरीय बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती संजीता गुप्ता तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की उप सचिव श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

