ऑपरेशन अंकुश के तहत रानीसागर और तारापुर में हुई कार्रवाई, खरसिया में 19 और कोतरारोड़ क्षेत्र में 10 आरोपी पकड़े गए

रायगढ़, 7 नवंबर। जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ों से कुल 9 लाख 500 रुपये नकद जब्त किए हैं। कार्रवाई खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
रानीसागर में 19 जुआरी गिरफ्तार, 6 लाख 7 हजार 400 रुपये जब्त
खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर में पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया गया कि यहां खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्र के लोग दो पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 19 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद, दो गड्डी ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की।
रानीसागर से गिरफ्तार आरोपी:
- कैलाश अग्रवाल (49), निवासी घरघोड़ा।
- राधेन्द्र गुप्ता (44), निवासी घरघोड़ा।
- विकास अग्रवाल (49), निवासी खरसिया।
- राजकमल अग्रवाल (38), निवासी खरसिया।
- अभिषेक अग्रवाल (36), निवासी खरसिया।
- विनय अग्रवाल (36), निवासी खरसिया।
- अमोल अग्रवाल (40), निवासी खरसिया।
- संदीप अग्रवाल (41), निवासी खरसिया।
- आलोक अग्रवाल (45), निवासी खरसिया।
- संजय कुमार (38), निवासी खरसिया।
- पारस उर्फ पिन्टु (36), निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़।
- अंकित कुमार (36), निवासी खरसिया।
- मुरली अग्रवाल (38), निवासी खरसिया।
- हासित गुप्ता (48), निवासी टेन्डा नावापारा।
- प्रतीक अग्रवाल (38), निवासी खरसिया।
- अमन कुमार (30), निवासी खरसिया।
- दिनेश अग्रवाल (53), निवासी खरसिया।
- शिवम अग्रवाल (25), निवासी खरसिया।
- नरेश कुमार (58), निवासी रायगढ़।
तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था जुआ, 10 गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एचपी गैस एजेंसी के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दीवार के किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा है।
सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह और कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि 10 जुआरियों को कथित तौर पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती खेलते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने इस जुआ फड़ से 2 लाख 93 हजार 100 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।
तारापुर से गिरफ्तार आरोपी:
- दिनेश यादव (44), निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
- चमनदीप सिंह (23), निवासी कोष्टापारा, रायगढ़।
- रौनक अग्रवाल (37), निवासी रायगढ़।
- राजीव लोचन बेहरा (40), निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
- आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।
- विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
- प्रिंस सलूजा (27), निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने, रायगढ़।
- पंकज कुमार महथा (41), निवासी जगतपुर, रायगढ़।
- रजत गोयल (31), निवासी कबीर चौक, रायगढ़।
- यश अग्रवाल (29), निवासी गजाननपुरम, रायगढ़।
एसएसपी ने दी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की चेतावनी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में सीएसपी राहुल उइके और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनीषा धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक बालचंद राय, बाबूलाल पटेल, रामनाथ बनर्जी, महेन्द्र कर्ष, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, उत्तम सारथी, विजय कुशवाहा, दिनेश गोड, मिनकेतन पटेल, विशोप सिंह, चन्द्रेश पाण्डेय, मनोज यादव, बंशी रात्रे, अजय साय, विनोज लकड़ा और संजय केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ें :- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता
बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम
जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल
आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

