
हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ था हादसा, गंभीर रूप से झुलसी महिला ने रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हुए दर्दनाक हादसे में अब एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को करंट लगने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला ने भी शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे ने पूरे परिवार की दीपावली की खुशियों को मातम में बदल दिया है।
घर की सफाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पिता-पुत्र
जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार के नेहरू चौक निवासी राकेश गुप्ता शुक्रवार सुबह अपने घर में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान घर से महज पांच फीट की दूरी से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए।
राकेश की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी वर्षा और बेटा ईशान पहुंचे। इसी दौरान दोनों भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में राकेश गुप्ता और उनके बेटे ईशान की मौके पर ही मौत हो गई थी।
रायपुर के निजी अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल वर्षा को पहले बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
वर्षा की मौत के बाद इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो आया था सामने
इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसमें हाईटेंशन बिजली लाइन से करंट और आग निकलती दिखाई दे रही थी। आग की लपटें राकेश गुप्ता के घर की बालकनी तक फैलती नजर आई थीं। इस खौफनाक दृश्य को देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए थे।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। दीपावली से ठीक पहले हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

