रायपुर में करीब 1000 करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना, सराफा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में दिखा जबरदस्त उत्साह

रायपुर। दीपावली के त्योहार को लेकर छत्तीसगढ़ के बाजारों में इन दिनों रौनक छाई हुई है। धनतेरस के मौके पर प्रदेशभर में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सराफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा कारोबार तक सभी प्रमुख सेक्टर में अच्छी बिक्री देखने को मिली। व्यापारिक अनुमानों के मुताबिक, इस बार दीपावली सीजन में छत्तीसगढ़ में करीब 8 से 10 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में लगभग 1000 करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
धनतेरस के दिन सुबह से ही प्रदेश के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी थी। कई बाजारों में इतनी भीड़ रही कि लोगों को चलने तक की जगह नहीं मिल रही थी। सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, मिठाइयां, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों की भी जमकर खरीदारी हुई।
शनिवार और रविवार को कारोबार बढ़ने की उम्मीद
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CCCI) के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के अनुसार, वर्ष 2026 में दीपावली को लेकर बाजारों में अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। कई कार्यालयों में शुक्रवार को कर्मचारियों को बोनस दिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचेंगे।
व्यापारियों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में खरीदारी का सिलसिला और तेज हो सकता है। इससे राजधानी रायपुर में कुल कारोबार का आंकड़ा करीब 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
अलग-अलग सेक्टर में करोड़ों का कारोबार
धनतेरस के अवसर पर सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट और अन्य बाजारों में अच्छी खरीदारी हुई। व्यापारिक अनुमानों के अनुसार विभिन्न सेक्टर में कारोबार का आंकड़ा इस प्रकार है।
- सराफा सेक्टर: रायपुर में करीब 200 करोड़ रुपये और पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग 2,500 करोड़ रुपये।
- ऑटोमोबाइल सेक्टर: रायपुर में करीब 150 करोड़ रुपये और छत्तीसगढ़ में लगभग 2,500 करोड़ रुपये।
- इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर: मोबाइल और कंप्यूटर सहित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री से रायपुर में करीब 250 करोड़ रुपये और प्रदेश में लगभग 1,500 करोड़ रुपये।
- रियल एस्टेट सेक्टर: रायपुर में करीब 75 करोड़ रुपये और छत्तीसगढ़ में लगभग 500 करोड़ रुपये।
- कपड़ा, बर्तन, गिफ्ट और मिठाई सेक्टर: रायपुर में करीब 250 करोड़ रुपये और पूरे प्रदेश में लगभग 1,000 करोड़ रुपये।
बोनस मिलने से बाजार में बढ़ सकती है रौनक
व्यापारियों को उम्मीद है कि कर्मचारियों को बोनस मिलने और त्योहार की खरीदारी के चलते शनिवार-रविवार को बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। धनतेरस पर शुरू हुई खरीदारी का असर दीपावली तक बने रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के व्यापारिक संगठनों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

- मैनपाट टाइटंस बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की पहली चैंपियन, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया

- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में अनुराग शर्मा से पलक मुच्छल तक ने बांधा समां

- कोरबा में पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, सरकारी कामों में लापरवाही और लगातार अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई

