SIR, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती और नक्सलवाद पर भी बोले विजय शर्मा, कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर के कई गांवों में इस बार पहली बार दिवाली मनाई जाएगी। इसे लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खुशी जताते हुए ग्रामीणों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर में कई बदलाव आए हैं। ग्रामीणों में उत्साह और उत्सव का माहौल है। अब वहां पहले जैसी स्थिति नहीं है, जहां शिक्षा दूतों की हत्या कर दी जाती थी या जन अदालत लगाकर लोगों को मौत की सजा सुनाई जाती थी।
नक्सलवाद पर दीपक बैज के बयान का दिया जवाब
नक्सलवाद पूरी तरह खत्म नहीं होने संबंधी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर विजय शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दीपक बैज को अपने कार्यकाल का हिसाब देखना चाहिए और यह बताना चाहिए कि उनकी सरकारों ने नक्सलियों के खिलाफ क्या कदम उठाए थे।
विजय शर्मा ने झीरम कांड का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पहले उन्हें इस पूरे मामले को समझना चाहिए, उसके बाद उनसे बात करनी चाहिए।
SIR के विरोध पर कांग्रेस से पूछे सवाल
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के विरोध पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बन चुके हैं और SIR की प्रक्रिया वर्ष 2025 में शुरू हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस आखिर क्या कहना चाहती है।
शर्मा ने कहा कि SIR में वोट चोरी जैसा कोई मामला नहीं है। भाजपा इसलिए आंकड़ों के साथ जवाब दे रही है, क्योंकि कांग्रेस प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है। जनता के मन में किसी तरह का भ्रम न रहे, इसलिए तथ्यों के साथ स्थिति स्पष्ट की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मृत और दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने मतदाता सूची में घुसपैठियों के नाम होने की आशंका भी जताई। शर्मा ने कहा कि झूठ के सहारे देश नहीं चलाया जा सकता और वह इस मुद्दे पर एक-एक बिंदु पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।
राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर बोले- संसद में चर्चा करें
राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती पर विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी से राहुल गांधी क्या बात करना चाहते हैं, इसके लिए संसद है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में चर्चा के दौरान राहुल गांधी भाग जाते हैं।
शर्मा ने कहा कि विधानसभा में नक्सलवाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है, तब भी विपक्ष चर्चा से दूर रहता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सड़क पर लड़ने के बजाय संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से अपनी बात रखनी चाहिए। रिजीम चेंज सड़कों से नहीं, बल्कि चुनाव से होता है।
राहुल गांधी और राजीव गांधी फाउंडेशन पर भी साधा निशाना
भाजपा के पोस्टर को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय शर्मा ने राहुल गांधी से राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन से कथित फंडिंग को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने राहुल गांधी के चीन दौरे और वहां कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से मुलाकात पर भी सवाल उठाए।
शर्मा ने कहा कि दूसरे देशों में जाकर देश को बदनाम करने का काम नहीं करना चाहिए।
SIR पर एटम बम वाले बयान को लेकर किया पलटवार
राहुल गांधी के SIR पर एटम बम फोड़ने वाले बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर उसे ठीक करने के लिए ही SIR की प्रक्रिया अपनाई जाती है।
शर्मा के मुताबिक, इससे पहले भी 10 बार SIR हो चुका है और उस समय किसी ने इस तरह का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से बात की गई है और सभी नाम स्पष्ट हैं। यदि कहीं गलती हुई है तो उसे सुधारा जा सकता है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया भी कभी की जा सकती है।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या 20 लाख लोगों ने एक साथ गलती की है और क्या सभी लोग किसी राजनीतिक मानसिकता से काम कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाना ठीक नहीं है।
नितिन नबीन के दौरे पर कांग्रेस की टिप्पणी का जवाब
भाजपा नेता नितिन नबीन के दौरे को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर भी विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि उनके स्वागत में गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गई थीं और अब कांग्रेस इस मुद्दे पर भी टिप्पणी कर रही है।
शर्मा ने कांग्रेस को गंभीरता से राजनीति करने की सलाह देते हुए कहा कि पार्टी को अपने संगठन और राजनीतिक हितों के लिए काम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें :- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता
बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम
जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल
आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

