लोकगीत, ढोलामारू, शास्त्रीय नृत्य और आधुनिक संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक

रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के रंगों से सराबोर रहा। यहां पंडवानी की ओजस्वी प्रस्तुति से लेकर लोकगीतों की मधुर धुनों, ढोलामारू की जीवंत लोकगाथा, शास्त्रीय नृत्य और फ्यूजन बैंड के आधुनिक संगीत तक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग विधाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराया।
राज्योत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत बना दिया। पारंपरिक लोककलाओं और आधुनिक संगीत का संगम कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा।
पंडवानी की प्रस्तुति से जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा
शिल्पग्राम मंच पर छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात लोकगाथा पंडवानी की प्रभावशाली प्रस्तुतियां हुईं। दुर्ग के श्री चेतन देवांगन और रायपुर की सुश्री दुर्गा साहू ने महाभारत की कथाओं को पंडवानी गायन, संगीत और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों में छत्तीसगढ़ की समृद्ध वाचिक परंपरा और लोककला की विशिष्ट शैली देखने को मिली।
गिटार और फ्यूजन बैंड ने संगीत में भरे आधुनिक रंग
संगीत प्रस्तुतियों के दौरान रायपुर के श्री शिवेन्द्र मण्डावी ने लोकसंगीत और गिटार वादन से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं श्री राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में रिदम ट्विंस बैंड और श्री संतोष कुमार सिन्हा के फ्यूजन बैंड ने आधुनिक संगीत शैलियों की प्रस्तुति दी। पारंपरिक सुरों के साथ आधुनिक धुनों के मेल ने कार्यक्रम में अलग रंग भर दिया।
शास्त्रीय नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति ने मोहा मन
सुश्री अनुप्रिया सुल्ताना ने शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। उनकी भावपूर्ण मुद्राओं, लयबद्ध पदचाप और कलात्मक अभिव्यक्ति ने भारतीय नृत्य परंपरा की सुंदरता को मंच पर साकार किया।
ढोलामारू और लोकमंच में दिखी छत्तीसगढ़ की माटी की महक
दुर्ग की श्रीमती रजनी रजक ने लोकमंच एवं ढोलामारू की प्रस्तुति के माध्यम से पारंपरिक लोककथाओं और लोकजीवन की भावनाओं को जीवंत किया। बिलासपुर की कुमारी वंदिता साहू ने लोकसंगीत की मधुर प्रस्तुति दी, जबकि सुश्री पायल साहू ने लोकमंच के जरिए छत्तीसगढ़ी लोककला के विविध रंग प्रस्तुत किए।
लोककलाकारों की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव बना राज्योत्सव
शिल्पग्राम मंच पर हुई इन प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की। पंडवानी की कथा परंपरा, लोकगीतों की मिठास, ढोलामारू की लोकगाथा, शास्त्रीय नृत्य की कलात्मकता और आधुनिक बैंड की धुनों ने राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बहुरंगी स्वरूप दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को मंच पर अभिव्यक्ति मिली।
यह भी पढ़ें :- सोमवार को इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल : आज का राशिफल 2 नवंबर 2026
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

