तिरंगा फहराने के बाद होगी 21 तोपों की सलामी, MI-17 हेलीकॉप्टर करेंगे पुष्प वर्षा

नई दिल्ली। देश कल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले के प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।
समारोह स्थल पर भारतीय वायु सेना के दो MI-17 हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेंगे। पुष्प वर्षा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस संबोधन देश की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। लाल किले पर होने वाले इस भव्य समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
