शहीद परिवारों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती जांगड़े ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया।
शहीद परिवारों और उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान
समारोह के दौरान सांसद श्रीमती जांगड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

8 प्लाटूनों ने किया शानदार मार्चपास्ट
रक्षित निरीक्षक उमेश राय के नेतृत्व में 8 प्लाटूनों ने परेड में हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल पुरुष ने प्रथम, जिला पुलिस बल महिला ने द्वितीय और नगर सेना प्लाटून ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं अनप्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी सीनियर बालक प्लाटून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परेड में जवानों और कैडेट्स ने अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
देशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत और नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती ने प्रथम, जेबीडीएवी स्कूल सक्ती ने द्वितीय और गुंजन एजुकेशन स्कूल सक्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
पूरे समारोह के दौरान सक्ती जिले में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
