50 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, देशभक्ति प्रस्तुतियों ने जीता लोगों का दिल

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह में 13 प्लाटूनों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में हुए मार्चपास्ट में जवानों ने शानदार कदमताल करते हुए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
महिला पुलिस बल ने परेड में मारी बाजी
परेड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल महिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नगर सेना महिला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। परेड के दौरान जवानों के अनुशासन और शौर्य ने उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

शहीद परिवारों का सम्मान, तिरंगा शपथ और नशामुक्ति का संकल्प
समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय आया जब केंद्रीय राज्यमंत्री ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को ‘तिरंगा शपथ’ दिलाई। वहीं ब्रह्माकुमारी दीदी ने लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प कराया।
50 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
समारोह में उत्कृष्ट प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने प्रथम स्थान हासिल किया।
समारोह में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
