मोपका बायपास के रमतला मोड़ पर चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के मोपका बायपास स्थित रमतला मोड़ के पास चार बदमाशों ने चाकू की नोक पर गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक और उनके दोस्त से मोबाइल व नकदी समेत 16 हजार 730 रुपये का सामान लूट लिया। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
रास्ता पूछना पड़ा भारी
सेंदरी के महामाया रेसीडेंसी निवासी बसंत कुमार मैहर (54) गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने दोस्त सुजीत कुमार ठाकुर के साथ बाइक से घूमने निकले थे। मोपका बायपास की ओर जाते समय दोनों रास्ता भटक गए।
रास्ते में दो युवकों ने उनकी बाइक रुकवाने की कोशिश की, लेकिन दोनों आगे निकल गए। इसके बाद रमतला मोड़ के पास उन्होंने चार युवकों से बिरकोना जाने का रास्ता पूछा।
चाकू दिखाकर दोस्त को बाइक से खींचा
रास्ता पूछते ही चारों युवकों ने सुजीत कुमार ठाकुर को बाइक से खींचकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर दोनों को डराने लगे। बदमाशों ने सुजीत की जेब से 1,500 रुपये का की-पैड मोबाइल और 200 रुपये नकद छीन लिया।
इसके बाद आरोपितों ने सहायक प्राध्यापक बसंत कुमार मैहर से भी चाकू की नोक पर 15 हजार रुपये का सैमसंग मोबाइल और 30 रुपये नकद लूट लिया।
वारदात के बाद फरार हुए बदमाश
लूटपाट के बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोनी पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने में जुटी है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
