एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका, जांच के लिए सैंपल रायपुर भेजा गया

महासमुंद। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड में देर रात दबिश दी। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 200 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया है।
आधी रात को चल रहा था पनीर का निर्माण
रात्रि करीब 12 बजे संयुक्त टीम वैद्य फूड पहुंची। जांच के दौरान अधिकारियों को मध्य रात्रि में पनीर का निर्माण किए जाने की स्थिति मिली।
मौके पर उपलब्ध पनीर की गुणवत्ता और उसके निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री को लेकर अधिकारियों को संदेह हुआ। इसके बाद करीब 200 किलो पनीर को जब्त कर लिया गया। टीम ने खाद्य सामग्री और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी जुटाई।
कोल्ड स्टोरेज खोलकर खाद्य सामग्री की जांच
कार्रवाई के अगले चरण में सुबह विभाग द्वारा सील किए गए कोल्ड स्टोरेज को नियमानुसार खोलकर उसमें रखी खाद्य सामग्री की जांच की गई।
पनीर की गुणवत्ता और उसमें इस्तेमाल सामग्री की पुष्टि के लिए विभाग ने पनीर का सैंपल लिया। नमूने को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
अभिहित अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि जब्त पनीर का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और प्रतिबंधित या मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
