नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन दिन पहले लाया गया था किशोर, न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में होगी आगे की कार्रवाई

बिलासपुर, 18 अगस्त 2026। बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिए गए एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह किशोर की लाश बाल संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
तीन दिन पहले बाल संप्रेक्षण गृह लाया गया था किशोर
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के अनुसार रायगढ़ जिले के रहने वाले किशोर को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में करीब तीन दिन पहले नूतन कॉलोनी चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह लाया गया था।
मंगलवार सुबह बाल संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोर ने कथित तौर पर अपने गमछे से फांसी का फंदा बनाया था।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
घटना की सूचना कलेक्टर को भी दी गई है। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।
न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में होगा पंचनामा और पोस्टमार्टम
पुलिस के अनुसार घटना के बाद न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा कराया जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
किशोर के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मौत के कारणों की जांच जारी
बाल संप्रेक्षण गृह जैसी सुरक्षित व्यवस्था में किशोर की मौत होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं और किशोर की परिस्थितियों की जांच के बाद ही मौत की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।
देश प्रहरी न्यूज़ यूट्यूब चैनल भी देखे …..
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
- भालूपखना जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; 11,400 रुपये नकद जब्त
- चक्रधर समारोह 2026 में दिखेगा कला और संस्कृति का भव्य संगम, 10 दिनों में होंगी 42 प्रस्तुतियां
