रायगढ़ रोड पर एक्सिस बैंक के सामने हादसा, वार्ड 11-12 की आदिवासी परिवारों की महिलाएं हुईं घायल
सारंगढ़। नगर के रायगढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से चार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
खेत से मजदूरी कर लौट रही थीं महिलाएं
बताया जा रहा है कि हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। वार्ड क्रमांक 11 और 12 की रहने वाली करीब 8 से 10 महिलाएं खेत में मजदूरी करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं।
इसी दौरान चार पहिया वाहन क्रमांक CG-13 AY 5386 कथित तौर पर अनियंत्रित होकर महिलाओं से जा टकराया। हादसे में चार महिलाएं वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है।
एक महिला की हालत गंभीर
हादसे में घायल सभी महिलाएं सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 और 12 की रहने वाली तथा आदिवासी परिवारों से संबंधित बताई जा रही हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सारंगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया।
इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
चालक के नशे में होने का आरोप
स्थानीय लोगों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन चालक नशे की हालत में था। मामले में सारंगढ़ थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालानी कार्रवाई किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इलाज का खर्च उठाने का दिया था आश्वासन
हादसे के बाद आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिदार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अजय बंजारे और संबंधित वार्ड के पार्षदों की मौजूदगी में आरोपी चालक और उसके परिजनों से बातचीत हुई।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपी चालक और उसके परिजनों ने घायलों के इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। परिवार को भरोसा दिलाया गया था कि इलाज को लेकर उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
हालांकि अब पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष अपने आश्वासन से पीछे हट गया है। आरोप है कि इलाज का खर्च उठाने के बजाय मामले को कोर्ट में निपटाने की बात कही जा रही है।
आदिवासी समाज ने जताई नाराजगी
आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिदार ने आरोपी पक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का भरोसा देकर बाद में पीछे हटना मानवता के खिलाफ है।
घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने घायलों के समुचित इलाज और न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस द्वारा दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आज का राशिफल — 22 अगस्त 2026, शनिवार
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
