मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- सौर ऊर्जा से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, महिला स्व-सहायता समूह भी बन रहीं सोलर वेंडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। प्रदेश में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में यह जानकारी दी।
95 हजार घरों में लग चुके सोलर पैनल
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को छत्तीसगढ़ में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक प्रदेश में करीब 95 हजार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक इस संख्या को बढ़ाकर 5 लाख घरों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि 1 किलोवाट के सोलर संयंत्र पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार और राज्य सरकार की ओर से 15 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं 3 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर करीब 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है।
सौर ऊर्जा से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सौर ऊर्जा केवल बिजली उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है। प्रदेश की महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं सोलर वेंडर के रूप में काम कर रही हैं और हितग्राहियों के घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2 लाख 82 हजार स्व-सहायता समूहों से 30 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं और 13 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सौर ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों से महिलाओं को जोड़कर उनकी आय और आत्मनिर्भरता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में पहले से मजबूत है। प्रदेश में करीब 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। आने वाले समय में 4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
कृषि और सिंचाई में भी बढ़ेगा सौर ऊर्जा का उपयोग
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सूर्य ऊर्जा का असीम स्रोत है और इसका उपयोग घरों के साथ कृषि एवं सिंचाई में भी बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में करीब ढाई लाख सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का अवलोकन किया और सौर ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया। साथ ही छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया।
24 अगस्त 2026 का आज का राशिफल पढ़ें।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार

- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें

- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा

- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

