प्रत्येक शौचालय के लिए 4.30 लाख रुपये की राशि निर्धारित, छात्राओं को मिलेगी स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के माध्यम से बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए 79 बालिका शौचालय निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक शौचालय के निर्माण के लिए 4.30 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
विद्यालयों में जरूरत के आधार पर होंगे निर्माण कार्य
स्वीकृत कार्यों को विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत विद्यालयों की आवश्यकता और छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
स्वच्छ शौचालय से बढ़ेगा छात्राओं का आत्मविश्वास
विद्यालयों में पृथक और उपयोगी शौचालय की सुविधा छात्राओं की स्वच्छता के साथ उनकी गरिमा, सुविधा और आत्मविश्वास से भी जुड़ी है। नए शौचालयों के निर्माण से छात्राओं को विद्यालय परिसर में सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई की निरंतरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर रहेगा जोर
जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, उपयोगिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
बालिकाओं की शिक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिन शासकीय विद्यालयों में छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इस सुविधा से जोड़ा जाए। 79 बालिका शौचालयों की स्वीकृति इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें बिना असुविधा के अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित





