स्कूल छोड़ चुके बच्चों का घर-घर सर्वे, पहचान से लेकर पढ़ाई जारी रखने तक होगी निगरानी

छत्तीसगढ़ में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा ‘लइका चिन्हारी’ मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से शाला अप्रवेशी, शाला त्यागी और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे किया जाएगा और उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
सर्वे के बाद चिन्हांकित बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के साथ उनकी पढ़ाई जारी रहने की भी निगरानी की जाएगी। विभाग का उद्देश्य बच्चों की पहचान करने के साथ उन्हें शिक्षा से जोड़कर स्कूल में बनाए रखना है।
माध्यमिक स्तर पर 13.8 प्रतिशत ड्रॉपआउट
छत्तीसगढ़ में माध्यमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर करीब 13.8 प्रतिशत बताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने सर्वे और बच्चों के पुनः प्रवेश पर विशेष जोर दिया है। सर्वे के लिए स्थानीय स्तर पर साक्षरता प्रेरकों और अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
एप पर होगा रजिस्ट्रेशन और सत्यापन
चयनित सर्वेकर्ता एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से ‘लइका चिन्हारी’ एप डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, बसाहट और स्कूल सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद संकुल समन्वयक ऑनलाइन सत्यापन करेंगे।
बच्चों की पहचान पर 20 और स्कूल में बनाए रखने पर 500 रुपये
एप में प्रत्येक चिन्हांकित छात्र की प्रविष्टि और सत्यापन पूरा होने पर सर्वेकर्ता को 20 रुपये प्रति छात्र प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं बच्चे का स्कूल में प्रवेश कराने और कम से कम तीन महीने तक उसे स्कूल में बनाए रखने के बाद प्राचार्य के सत्यापन पर 500 रुपये दिए जाएंगे।
माध्यमिक स्तर के बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा दिलाने पर भी 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। सभी भुगतान जिलों के माध्यम से डीबीटी के जरिए किए जाएंगे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
