छत्तीसगढ़ में आज मानसून सक्रिय रहेगा। अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है।
पिछले दिन प्रदेश के बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। बड़े बचेली में 17 सेंटीमीटर, राजिम में 11 सेंटीमीटर, बीजापुर में 9 सेंटीमीटर और मंदिर हसौद में 8 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
मानसून के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।
गुरुवार से बारिश में कमी के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, आज कई स्थानों पर बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
रायपुर में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का होगा आयोजन, छह टीमें मैदान में उतरेंगी; दर्शकों के लिए प्रवेश रहेगा निःशुल्क
ये भी पढ़े…..
- छत्तीसगढ़ में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

- महासमुंद में कीटनाशक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस

- मोहला में किसानों को शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण, 94 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण

- रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

- रायपुर में बढ़ेगी सड़क कनेक्टिविटी, तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड के विस्तार पर बनी सहमति

