मौसम विभाग ने जारी की यलो वार्निंग, जशपुर-बलरामपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना; जलभराव और बाढ़ को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बिलासपुर समेत 13 जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताते हुए यलो वार्निंग जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।
अगले 24 घंटे इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इन 13 जिलों में यलो अलर्ट
अगले 48 घंटे के दौरान जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
जलभराव और बाढ़ का बढ़ सकता है खतरा
भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। सड़कों पर पानी भरने और फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से छोटे पुलों और रपटों पर आवागमन प्रभावित हो सकता है। निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की भी संभावना है।
लगातार बारिश से खेतों में जलभराव होने पर फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है। बिलासपुर सहित अन्य जिलों में बारिश के दौरान निचले और जलभराव वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचने की अपील की है। साथ ही लोगों को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- रायगढ़ की 2.94 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, खातों में पहुंचे 27 करोड़ रुपये

- रायगढ़ में पीएम राहत योजना को लेकर बैठक, सड़क हादसे के हर मामले को TMS पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

- रायगढ़ में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ, 27 हजार से अधिक महिलाओं को मिली सहायता

- बिलासपुर समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम

- अंबिकापुर में लिव-इन पार्टनर की गला कटने से मौत, युवती ने भी काटा अपना गला

