सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज

रायगढ़, 26 अगस्त 2026। जिले में पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सड़क दुर्घटना के प्रत्येक प्रकरण को टीएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।
डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपये तक का कैशलेस उपचार सरकारी और चिन्हित निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई सड़क दुर्घटना पीड़ित जरूरी और जीवनरक्षक उपचार से वंचित न रहे।
112 पर कॉल कर मिलेगी एंबुलेंस और अस्पताल की जानकारी
दुर्घटना के समय पीड़ित, राहगीर या कोई अन्य व्यक्ति 112 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस और निकटतम नामित अस्पताल की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इससे दुर्घटना पीड़ित को समय पर अस्पताल पहुंचाने और उपचार शुरू कराने में मदद मिलेगी।
TMS पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगा उपचार का क्लेम
योजना के तहत अस्पतालों द्वारा टीएमएस पोर्टल के माध्यम से दुर्घटना पीड़ित का पंजीयन और उपचार संबंधी क्लेम ऑनलाइन दर्ज किया जाता है। यह प्रक्रिया ई-डीएआर पोर्टल से भी जुड़ी हुई है। डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जिले में योजना का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्रों और संबंधित अधिकारियों से सड़क दुर्घटना के मामलों में योजना का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा पात्र पीड़ितों को समय पर कैशलेस उपचार का लाभ दिलाने पर जोर दिया है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- रायगढ़ की 2.94 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, खातों में पहुंचे 27 करोड़ रुपये
- रायगढ़ में पीएम राहत योजना को लेकर बैठक, सड़क हादसे के हर मामले को TMS पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश
- रायगढ़ में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ, 27 हजार से अधिक महिलाओं को मिली सहायता
- बिलासपुर समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम
- अंबिकापुर में लिव-इन पार्टनर की गला कटने से मौत, युवती ने भी काटा अपना गला
