जशपुर में ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना शुरू, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले की 50 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ा। बगिया कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बहनों को साड़ी और मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
50 महिलाओं को मिला ई-रिक्शा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रिक्शा महिलाओं के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि नियमित आमदनी और सम्मानजनक रोजगार का माध्यम बनेगा। पिछले रक्षाबंधन पर 14 महिलाओं को ई-रिक्शा दिए गए थे। इस बार ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना के तहत 50 महिलाओं को यह सुविधा दी गई है।
महिलाओं की बढ़ रही आय
मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर में भी 92 महिलाओं को ई-रिक्शा दिए गए हैं। ई-रिक्शा चला रही महिलाएं करीब 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक आमदनी अर्जित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्वयं की आय से परिवार की जरूरतें, बच्चों की पढ़ाई और बचत जैसे कार्यों में मदद मिल रही है।
बगिया में विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बगिया विश्राम गृह और यादव मोहल्ला तक बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।
इसे भी पढ़े…..
27 से 29 अगस्त तक चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

