ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कापू पुलिस की कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और डंडा जब्त

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कापू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पत्नी की हत्या के मामले में करीब चार माह से फरार चल रहे आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से तमिलनाडु में फरार था और गांव लौटने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
3 जून को हुई थी पत्नी की हत्या
पुलिस के अनुसार मृतका ननकी बाई पहाड़ी कोरवा की मौत के मामले में मर्ग जांच के दौरान गवाहों के बयान लिए गए थे। जांच में सामने आया कि 3 जून 2026 को आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जंगल-पहाड़ी रास्ते की ओर ले गया था। आरोप है कि वहां उसने हाथ-मुक्के, डंडे और पत्थर से हमला किया, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की प्रकृति हत्यात्मक पाए जाने के बाद थाना कापू में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।
हत्या के बाद तमिलनाडु भाग गया था आरोपी
घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। पुलिस को उसके तमिलनाडु में छिपे होने की जानकारी मिल रही थी। इसी बीच थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा वापस आया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह पत्नी के साथ बाजार गया था। लौटते समय दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने विवाद के दौरान पत्नी के साथ मारपीट की और लकड़ी के डंडे तथा पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी तमिलनाडु फरार हो गया और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग भी नहीं कर रहा था।
पत्थर और डंडा बरामद
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और डंडा बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना कापू पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसे भी पढ़े…..
नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद बढ़ा खतरा, दो अन्य ग्लेशियरों पर रखी जा रही नजर
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
