पश्चिम एशिया संकट के बीच CNG के दाम बढ़े, दिल्ली में 86.98 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब दिल्ली-NCR के ईंधन बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नए रेट शनिवार से लागू हो गए हैं। इसके बाद दिल्ली में CNG की कीमत बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है।
दिल्ली-NCR में CNG के नए रेट
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और गुरुग्राम में भी CNG महंगी हो गई है। अलग-अलग राज्यों के VAT के कारण इन शहरों में CNG की कीमत अलग-अलग है।
- दिल्ली: 86.98 रुपये प्रति किलो
- नोएडा और गाजियाबाद: 95.59 रुपये प्रति किलो
- मेरठ: 95.47 रुपये प्रति किलो
- गुरुग्राम: 92.01 रुपये प्रति किलो
पश्चिम एशिया संकट को बताया वजह
IGL के मुताबिक CNG के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस का एक बड़ा हिस्सा LNG के रूप में आयात किया जाता है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में LNG की कीमतों में तेजी आई है। इसी बढ़ी हुई लागत के दबाव को देखते हुए कंपनी ने CNG की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ा है। इस क्षेत्र से दुनिया के तेल और गैस व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों को लेकर दबाव बढ़ा है।
ऑटो-टैक्सी और माल ढुलाई पर पड़ सकता है असर
CNG की कीमत बढ़ने का सीधा असर दिल्ली-NCR में चलने वाले ऑटो, कैब, टैक्सी और मालवाहक वाहनों पर पड़ सकता है। ईंधन की लागत बढ़ने से आने वाले समय में यात्री किराए और मालभाड़े में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
CNG की कीमत में यह बढ़ोतरी रोजाना वाहन चलाने वाले लोगों के मासिक खर्च को भी प्रभावित कर सकती है। खासकर CNG से चलने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिचालन लागत बढ़ने की संभावना है।
इसे भी पढ़े…..
नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद बढ़ा खतरा, दो अन्य ग्लेशियरों पर रखी जा रही नजर
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

