राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर पहुंचे पीएम मोदी, आतंकवाद और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किर्गिस्तान के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष कासिमलियेव आदिलबेक अलेशोविच ने किया। इस दौरान उनके सम्मान में पारंपरिक किर्गिज़ सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति भी आयोजित की गई।
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। दौरे के पहले दिन वह एससीओ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
सुरक्षा और आतंकवाद पर रहेगा फोकस
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत “सुरक्षा, संपर्क और अवसर” पर आधारित क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत एससीओ सदस्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए काम करेगा।
मध्य एशिया से मजबूत होंगे रिश्ते
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मध्य एशिया के देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी और शांति, स्थिरता तथा समृद्धि के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी।
इस वर्ष एससीओ शिखर सम्मेलन का विषय है— “एससीओ के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर एक साथ”। सम्मेलन में आतंकवाद विरोधी सहयोग, क्षेत्रीय स्थिरता और सीमा पार खतरों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
इसे भी पढ़े…..
एक्सीडेंट का CCTV कैमरे में कैद, एक्सक्लूसिव वीडियो: कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती; मौके पर मौत
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
