सक्ती जिले के जोगरा गांव में शुक्रवार को 26 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
Highlight
🔴सक्ती के जोगरा गांव में युवती की गोली मारकर हत्या
🔴26 वर्षीय पूर्णिमा चौहान की मौके पर ही मौत
🔴अज्ञात हमलावरों ने युवती को मारी तीन गोलियां
🔴पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
🔴हत्या के कारणों का खुलासा नहीं, आरोपियों की तलाश जारी
मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान (26 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने युवती पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर स्वयं घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
