छोटे से गांव डोमाडीह से निकलकर डॉक्टर बनने का सपना साकार करेंगी सत्यभामा, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

सारंगढ़। सारंगढ़ अंचल के छोटे से गांव डोमाडीह, पोस्ट-मालदा की बेटी सत्यभामा चौहान ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सत्यभामा का चयन विदेश में MBBS की पढ़ाई के लिए हुआ है। उनका प्रवेश नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, रूस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हुआ है।
एक छोटे से गांव से निकलकर विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने और डॉक्टर बनने का सपना देखना तथा उसे हासिल करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है। सत्यभामा ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
माता-पिता ने जताई खुशी
सत्यभामा के पिता मोहत्साय चौहान और माता पुष्पा चौहान ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सत्यभामा ने अपनी मेहनत से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ाया है।
बेटी के विदेश में मेडिकल शिक्षा के लिए चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों द्वारा भी परिवार को लगातार बधाई दी जा रही है।
इसे भी पढ़े…..
आज का राशिफल 10 सितंबर 2026: आज खुल सकता है किस्मत का दरवाजा, इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
परिवार और शुभचिंतकों के सहयोग को दिया श्रेय
सत्यभामा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ-साथ मित्र दुर्गेश मालाकार, बड़ी दीदी दीपा राजहंस, मां संतोष चौहान, दादा, नानी-नाना, मामा-मामी और समस्त परिवार के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया है।
उन्होंने अपने इस सफर में परिवार और शुभचिंतकों से मिले प्रोत्साहन को महत्वपूर्ण बताया है।
गांव में बधाई देने वालों का लगा तांता
सत्यभामा के रूस में MBBS के लिए चयन की खबर सामने आने के बाद डोमाडीह गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण और परिचित उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि सत्यभामा एक दिन सफल डॉक्टर बनकर अपने गांव, क्षेत्र और देश की सेवा करेंगी। छोटे से गांव से निकलकर विदेश में मेडिकल शिक्षा के लिए चयनित होना क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी मेहनत और सपनों को पूरा करने की प्रेरणा है।
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
